Connect with us

बलिया

रसड़ा रामलीला ग्राउंड में ध्वज पूजन के साथ रामलीला की तैयारियों का शुभारंभ

Published

on

Loading...
Loading...

रसड़ा, बलिया। रसड़ा के श्रीनाथ बाबा मठ द्वारा आयोजित रामलीला महोत्सव की तैयारियां बुधवार को ध्वज पूजन के साथ शुरू हो गईं। रामलीला कमेटी के अध्यक्ष संतोष जायसवाल, मेला प्रभारी रामजी स्टेट, महामंडलेश्वर कौशलेंद्र गिरी महाराज, महामंत्री निर्मल कुमार पांडे समेत समिति के सैकड़ों सदस्य इस मौके पर मौजूद रहे।

Loading...

ध्वज पूजन कार्यक्रम रसड़ा के रामलीला ग्राउंड में परंपरागत रीति-रिवाज के साथ सम्पन्न हुआ। अध्यक्ष संतोष जायसवाल ने कहा कि यह आयोजन क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है और इसकी शुरुआत आज से हो चुकी है। उन्होंने नगरवासियों से अपील की कि मेले को सुव्यवस्थित व सफल बनाने के लिए सभी सहयोग करें।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page