Connect with us

बलिया

बलिया में 20 जून से 10 जुलाई तक मुफ्त राशन वितरण, अंत्योदय कार्ड पर चीनी भी उपलब्ध

Published

on

Loading...
Loading...

बलिया जनपद के अंत्योदय एवं पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम-2013 के अंतर्गत जुलाई 2025 के सापेक्ष खाद्यान्न का नि:शुल्क वितरण 20 जून से 10 जुलाई तक किया जाएगा।

सिकंदरपुर तहसील से प्राप्त जानकारी के अनुसार, अंत्योदय कार्डधारकों को प्रति कार्ड 14 किग्रा गेहूं और 21 किग्रा चावल मिलेगा, जबकि पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को प्रति यूनिट 2 किग्रा गेहूं और 3 किग्रा चावल नि:शुल्क दिया जाएगा।

Loading...

इसके अलावा, अंत्योदय कार्डधारकों को अप्रैल, मई और जून तिमाही के लिए 3 किग्रा चीनी 18 रुपए प्रति किग्रा की दर से दी जाएगी। चीनी वितरण पोर्टेबिलिटी के तहत नहीं होगा, लाभार्थियों को अपनी मूल दुकान से ही चीनी प्राप्त करनी होगी।

जिन लाभार्थियों का आधार प्रमाणीकरण ई-पॉस मशीन पर असफल होगा, उन्हें 10 जुलाई को मोबाइल ओटीपी आधारित प्रॉक्सी व्यवस्था से राशन दिया जाएगा।पूरी प्रक्रिया की निगरानी जिला पूर्ति विभाग द्वारा की जा रही है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page