Connect with us

वाराणसी

भोजपुरी गाना न बजाने पर DJ संचालक से मारपीट

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। पिंडरा के फूलपुर थाना क्षेत्र स्थित सगुनहा गांव में शादी समारोह के दौरान डीजे पर मनपसंद भोजपुरी गाना न बजने से नाराज दबंगों ने डीजे संचालक की पिटाई कर दी। घटना 6 जून की रात की है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

फूलपुर थाना क्षेत्र के बसनी, बड़ागांव निवासी डीजे संचालक धीरज सेठ ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 6 जून की रात वह सगुनहा गांव में वंशीलाल की बेटी की शादी में डीजे बजा रहा था। इस दौरान बसनी निवासी रहमान अपने कुछ साथियों के साथ आया और मनपसंद भोजपुरी गाना बजाने की जिद करने लगा।

Loading...

गाना न बजाने पर रहमान और उसके साथियों ने धीरज के साथ गाली-गलौज करते हुए लात-घूसों से मारपीट की। फूलपुर थानाध्यक्ष के अनुसार, धीरज की तहरीर पर रहमान और उसके अज्ञात साथियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page