Connect with us

वाराणसी

पर्यावरण दिवस पर ‘उपज’ वाराणसी इकाई ने किया पौधारोपण, दिया हरित संदेश

Published

on

सारनाथ (वाराणसी)। पर्यावरण दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट्स (उपज) की वाराणसी इकाई ने सारनाथ क्षेत्र में भव्य पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन कर प्रदेश और देशवासियों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। यह आयोजन लोहिया नगर कॉलोनी, सारनाथ में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम के तहत विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे गए। संस्था के महामंत्री प्रदीप कुमार श्रीवास्तव, अंतरराष्ट्रीय कुश्ती पहलवान कृष्ण कुमार सिंह (बाबुल), कार्यकारिणी सदस्य पंकज श्रीवास्तव, ललित मोहन तिवारी, कोषाध्यक्ष अरविंद श्रीवास्तव, वरिष्ठ पत्रकार संदीप सेठ तथा सदस्य अजय मैत्रेय सहित कई गणमान्य लोग इस अवसर पर उपस्थित रहे।

इस पर्यावरणीय पहल का संचालन जिलाध्यक्ष विनोद बागी के कुशल मार्गदर्शन में किया गया। उन्होंने उपस्थित जनों को पर्यावरण की महत्ता बताते हुए नियमित पौधारोपण और संरक्षण की आवश्यकता पर बल दिया।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने पर्यावरणीय असंतुलन और जलवायु परिवर्तन जैसे ज्वलंत विषयों पर प्रकाश डालते हुए अधिक से अधिक पेड़ लगाने की अपील की। संस्था की ओर से यह संकल्प भी लिया गया कि आने वाले समय में शहर के विभिन्न क्षेत्रों में नियमित रूप से पौधारोपण और वृक्षों की देखभाल की जाएगी।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page