Connect with us

वाराणसी

जमीन पर कब्जा कर रंगदारी मांगने का आरोप, चार पर मुकदमा दर्ज

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। सारनाथ थाना क्षेत्र के रुप्पनपुर पैगम्बरपुर में एक व्यक्ति की जमीन पर जबरन कब्जा कर रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने चार आरोपितों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शिवपुर के कोइरान निवासी विजय बहादुर मौर्य ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उसकी जमीन रुप्पनपुर पैगम्बरपुर इलाके में स्थित है। आरोप है कि कमला सोनकर, कमलेश, अवध और सत्यनारायण ने जमीन पर बने गेट का ताला तोड़ दिया और वहां दूसरा ताला बंद कर दिया।

पीड़ित का कहना है कि आरोपितों ने न सिर्फ जमीन पर कब्जा किया, बल्कि उस पर कब्जा बनाए रखने के लिए दबाव भी बनाया और रंगदारी की मांग की।

सारनाथ थानाध्यक्ष विवेक कुमार त्रिपाठी ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और जल्द ही आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page