Connect with us

मऊ

उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की जनसुनवाई और औचक निरीक्षण

Published

on

Loading...
Loading...

मऊ। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग ने महिला उत्पीड़न के मामलों में त्वरित न्याय और पीड़ित महिलाओं को राहत दिलाने के उद्देश्य से जनसुनवाई आयोजित की। जनसुनवाई का आयोजन पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं अपनी शिकायतें लेकर पहुंचीं। इस दौरान आयोग की सदस्य ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि महिला उत्पीड़न से जुड़ी शिकायतों का समाधान जल्द और प्रभावी ढंग से किया जाए।

जनसुनवाई के दौरान कुल 18 महिलाओं ने अपनी समस्याएं रखीं, जिनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे पीड़िता से संपर्क कर जल्द से जल्द मामलों का निपटारा करें। शिकायतों को संबंधित थानों को भेज दिया गया है ताकि कार्रवाई सुनिश्चित हो सके।

Loading...

साथ ही जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा करते हुए यह भी कहा गया कि पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का पूरा लाभ मिले और सभी संबंधित विभाग अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करें।

इसके बाद आयोग ने जिला महिला चिकित्सालय और जिला कारागार का औचक निरीक्षण भी किया। निरीक्षण के दौरान यह सुनिश्चित करने को कहा गया कि महिलाओं को सरकारी योजनाओं के तहत मिलने वाली सुविधाएं नियमानुसार और समय पर प्रदान की जाएं। इस अवसर पर नगर प्रशासन, समाज कल्याण, महिला कल्याण और पुलिस विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page