Connect with us

मऊ

साई कॉलेज ऑफ फार्मेसी, सिकटीया में छात्रों को टैबलेट और स्मार्टफोन का वितरण

Published

on

Loading...
Loading...

मऊ। मऊ जिले के सिकटीया स्थित साई कॉलेज ऑफ फार्मेसी में टैबलेट और स्मार्टफोन वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना के अंतर्गत आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य युवाओं को तकनीकी रूप से सक्षम बनाना है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिका परिषद मऊ के चेयरपर्सन अरशद जमाल उपस्थित रहे।

उन्होंने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही यह योजना न केवल डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा दे रही है, बल्कि छात्रों को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करने में भी सहायक है। उन्होंने यह भी बताया कि प्रदेश भर में लगभग 70 लाख युवाओं को इस योजना के अंतर्गत टैबलेट और स्मार्टफोन वितरित किए जा रहे हैं, जिससे उन्हें ऑनलाइन पढ़ाई, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी और अन्य तकनीकी ज्ञान प्राप्त करने में सहायता मिलेगी।

Loading...

इस अवसर पर साई कॉलेज ऑफ फार्मेसी के साथ-साथ इंदू प्रकाश फार्मेसी कॉलेज, हलधरपुर के अंतिम वर्ष के बी.फार्मा और डी.फार्मा के छात्र-छात्राएं भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सभी चयनित विद्यार्थियों को टैबलेट वितरित किए गए और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में कॉलेज के प्रबंधक अखिलेश राय, प्रधानाचार्य अजय कुमार सहित शिक्षकगण – अविनाश पांडेय, शिवम सुशील, अखिलेश सिंह चौहान, अजय सिंह, मुदस्सिर शमीम, चंद्रशेखर चौहान, रामप्रकाश, विवेक पांडेय, अमित श्रीवास्तव, अंकिता सिंह, जूही गुप्ता, आकांक्षा राव और विजय मौर्य की सक्रिय भूमिका रही।इस आयोजन से छात्रों में तकनीकी शिक्षा को लेकर उत्साह देखने को मिला और उन्होंने सरकार के इस कदम की सराहना की। कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page