Connect with us

चन्दौली

शिवलिंग स्थापना के साथ मंदिर का जीर्णोद्धार संपन्न, निकली भव्य शोभायात्रा

Published

on

Loading...
Loading...

चंदौली। सकलडीहा क्षेत्र के पीथापुर गांव में ग्रामीणों के सहयोग से जर्जर मंदिर का जीर्णोद्धार कर भव्य और आकर्षक रूप दिया गया। बुधवार को विधिपूर्वक शिवलिंग सहित कुल पाँच देवी-देवताओं की मूर्तियों की स्थापना की गई। इससे पूर्व, पीत वस्त्र धारण कर महिलाओं ने भव्य कलश यात्रा निकाली। इस दौरान ग्रामीण भक्ति-उद्घोष और गाजे-बाजे के साथ झूमते-नाचते चल रहे थे।

बताया जाता है कि पीथापुर गांव में दशकों पहले एक मंदिर का निर्माण कराया गया था, जो अधूरा और समय के साथ जर्जर हो गया था। ग्रामीणों ने एकमत होकर आपसी सहयोग से मंदिर का जीर्णोद्धार कराया और इसे भव्य रूप प्रदान किया। मंदिर में भगवान शिव, माता जगदंबा, गणेश जी, बजरंगबली और कार्तिकेय भगवान की मूर्तियाँ स्थापित की गईं।

मूर्ति स्थापना से पूर्व भव्य कलश यात्रा निकाली गई। विद्वान पंडितों द्वारा मंत्रोच्चार के बीच विधिपूर्वक पूजा-अर्चना संपन्न कराई गई, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। स्थापना के उपरांत भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें ग्रामीणों सहित दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

इस मौके पर प्रभात सिंह बबलू, दीपक सिंह, राकेश सिंह रघुवंशी, अजय सिंह पिंटू, राजेश सिंह, अजय सिंह (पत्रकार), मकसूदन सिंह, मुन्ना पाठक, वीरेंद्र सिंह, नरेंद्र सिंह, मुन्ना सिंह, आकाश सिंह, मील्लू, राधेश्याम, बिहारी सिंह, श्रीमूरत सिंह, अमोद सिंह, प्रमोद सिंह, शमशेर सिंह, कृष्ण सिंह, महेश सिंह, राधेश्याम सिंह, सुभाष बिंद, प्रमोद सिंह, सिपाही मौर्य, हीरा सिंह, अरविंद सिंह, अखिलेश सिंह सहित भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page