Connect with us

चन्दौली

छ: माह से गिट्टी डालकर सड़क बनाना भूल गया जिला पंचायत, राहगीर हो रहे चोटिल

Published

on

Loading...
Loading...

चंदौली। सकलडीहा क्षेत्र के रानेपुर गांव में जिला पंचायत की ओर से रानेपुर गेट से मथेला माइनर तक 900 मीटर लंबी सड़क का निर्माण कराया जाना था। विभाग द्वारा कार्य की शुरुआत छह माह पूर्व की गई थी, लेकिन सबसे बड़ी विडंबना यह है कि विभाग ने केवल गिट्टी डालकर काम छोड़ दिया। जिसके कारण आए दिन राहगीर गिरकर चोटिल हो रहे हैं और लोगों में आक्रोश पनप रहा है।

आपको बता दें कि रानेपुर गेट से मथेला माइनर तक 900 मीटर लंबी सड़क का निर्माण करीब 24 लाख रुपये की लागत से होना है। ठेकेदार ने छह माह पूर्व कार्य शुरू किया था, लेकिन काम के नाम पर केवल बड़ी-बड़ी गिट्टियाँ डालकर छोड़ दी गईं।

ग्रामीण अमित सिंह, आकाश चौबे, प्रमोद चौबे और चंद्रभूषण सिंह का आरोप है कि ठेकेदार मानकों को ताक पर रखकर दोयम दर्जे का मटेरियल इस्तेमाल कर रहा है। यहाँ तक कि गिट्टियों को दबाया भी नहीं गया और ठेकेदार काम अधूरा छोड़कर फरार हो गया है।

इससे सबसे ज्यादा परेशानी महिलाओं, बुज़ुर्गों, बच्चों और मरीज़ों को हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि जिला पंचायत अधिकारियों से कई बार शिकायत की गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही सड़क निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ, तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page