Connect with us

गाजीपुर

लिटिल ब्लॉसम स्कूल की अलाफिया जेयाफ ने हाई स्कूल परीक्षा में लहराया परचम

Published

on

Loading...
Loading...

बहरियाबाद (गाजीपुर)। लिटिल ब्लॉसम इंटरनेशनल स्कूल, लारपुर बहरियाबाद की मेधावी छात्रा अलाफिया जेयाफ ने सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा में 89.5% अंक प्राप्त कर विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है।

अलाफिया, स्कूल के चेयरमैन अब्दुल वाजिद अंसारी की सुपुत्री हैं। उनकी इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार सहित समस्त क्षेत्रवासियों में हर्ष का माहौल है।

विद्यालय के चेयरमैन अब्दुल वाजिद अंसारी ने सभी सफल छात्रों को बधाई देते हुए कहा, “यह उपलब्धि विद्यार्थियों की मेहनत, अनुशासन और लगन का प्रतिफल है। यह न सिर्फ परीक्षा का अंत है, बल्कि एक उज्ज्वल भविष्य की ओर कदम बढ़ाने का संकेत भी है।” अब्दुल वाजिद अंसारी ने विद्यालय के अध्यापकों को निर्देशित किया कि भविष्य में और दृढ़संकल्प  के साथ और कड़ी मेहनत से बच्चों को शिक्षा दें ताकि यह स्कूल शिक्षा के क्षेत्र में एक अग्रणी भूमिका निभाये।

उन्होंने छात्रों को आगे भी अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने और निरंतर प्रयासरत रहने की सलाह दी। विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकगण एवं अभिभावकों ने अलाफिया को इस सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं और विश्वास जताया कि वह आगे भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन करती रहेंगी। उनकी सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का कार्य करेगी।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page