Connect with us

गाजीपुर

सनफ्लावर पब्लिक स्कूल का सीबीएसई रिजल्ट शानदार, दिव्यांशु और अनुष्का बने टॉपर

Published

on

Loading...
Loading...

नंदगंज (गाजीपुर)। सीबीएसई बोर्ड द्वारा मंगलवार को घोषित 10वीं एवं 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में सनफ्लावर पब्लिक स्कूल, नंदगंज के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन किया।

कक्षा 12वीं में विज्ञान वर्ग के दिव्यांशु यादव ने 97% अंक प्राप्त कर विद्यालय टॉपर का गौरव हासिल किया। वाणिज्य वर्ग में अंकिता कुमारी ने 91.2% अंक अर्जित कर दूसरा स्थान प्राप्त किया, जबकि विज्ञान वर्ग के हर्षित कुमार गुप्ता 90.4% अंकों के साथ तीसरे, पीयूष यादव 90% के साथ चौथे तथा गौरी जायसवाल 89% के साथ पांचवें स्थान पर रहीं।

दिव्यांशु यादव की इस उपलब्धि पर पूरे परिवार और क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। उनकी माता श्रीमती रीमा यादव ग्रहणी हैं जबकि पिता श्री करुणा शंकर यादव भारतीय सेना में सेवारत हैं। दिव्यांशु का सपना डॉक्टर बनकर देश की सेवा करना है।

कक्षा 10वीं में भी छात्र-छात्राओं ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। अनुष्का सिंह ने 93.6% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। दूसरे स्थान पर आशीष चौहान (92.6%), तीसरे पर वैष्णवी सिंह (91.8%), चौथे पर कुलदीप यादव (91.4%), पाँचवें पर निलेश कुमार (91%), छठवें पर देवेश कुमार (90.8%) तथा सातवें स्थान पर आनंद कुमार (90.4%) रहे।

Advertisement

विद्यालय के निदेशक गोरख यादव ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page