Connect with us

गाजीपुर

फास्ट फूड दुकान में मिला युवक का लटकता शव

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर। सैदपुर कस्बे में मंगलवार सुबह एक फास्ट फूड दुकान के अंदर युवक का शव संदिग्ध हालत में मिला। मृतक की पहचान 24 वर्षीय मनीष गुप्ता, निवासी अइला सरैया (थाना नदेसर, वाराणसी) के रूप में हुई है। वह अपने भांजे राहुल गुप्ता (26) के साथ ‘चाईको बार’ नामक फास्ट फूड दुकान चलाता था।

राहुल, मनीष की बहन भाग्यवंती का सौतेला पुत्र है। मंगलवार को जब राहुल दुकान खोलने पहुंचा तो शटर भीतर से बंद मिला। काफी देर तक दरवाजा खटखटाने पर कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। बाद में दूसरी चाबी मंगाकर जब दुकान खोली गई तो मनीष का शव सीलिंग फैन से बिजली के तार के सहारे लटका मिला।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर कब्जे में लिया और घटनास्थल से एक सुसाइड नोट बरामद किया। मृतक की बहन भाग्यवंती ने मौके पर पहुंचकर गंभीर आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि मनीष दुकान में काम नहीं करना चाहता था। बीते दो वर्षों से उसका भुगतान नहीं हुआ था और उसे भरपेट भोजन तक नहीं दिया जाता था।

Advertisement

उन्होंने बताया कि तीन दिन पहले मनीष दुकान से भाग गया था, जिसे पुलिस के माध्यम से पकड़कर फिर से दुकान पर लाया गया। बहन ने आरोप लगाया कि उन्होंने नदेसर (मायका) और मारूफपुर (ससुराल) थाने में शिकायत की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

सैदपुर पुलिस चौकी इंचार्ज मनोज पांडे ने बताया कि पंचनामा की कार्रवाई कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। सुसाइड नोट और बहन के आरोपों के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page