Connect with us

गाजीपुर

श्री सीताराम महायज्ञ एवं संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ 12 जून को

Published

on

Loading...
Loading...

प्रधान प्रतिनिधि सुरेश यादव ने दिया यज्ञ आयोजन में बड़ा सहयोग, गांव-गांव से मिल रहा समर्थन

गाजीपुर। जनपद के शादियाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम कुतुबपुर में सात दिवसीय श्री सीताराम महायज्ञ एवं संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन अत्यंत श्रद्धा एवं भव्यता के साथ होने जा रहा है। यह धार्मिक अनुष्ठान 12 जून, गुरुवार को कलश यात्रा एवं बेदी पूजन के साथ आरंभ होगा, जबकि 13 जून, शुक्रवार से श्रीमद् भागवत कथा का प्रारंभ किया जाएगा। पूर्णाहुति एवं विशाल भंडारे का आयोजन 18 जून, बुधवार को निर्धारित है।

कार्यक्रम के मुख्य आयोजक रामप्रसाद यादव हैं। यज्ञ का संचालन पूज्य स्वामी राजेश्वरानंद महाराज के सान्निध्य में सम्पन्न होगा, जबकि स्वामी दास महाराज यजमान की भूमिका निभाएंगे।

यज्ञ समिति के अनुसार, यह आयोजन समाज की सामूहिक शक्ति और सहयोग का प्रतीक है। इसी कड़ी में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सुरेश कुमार यादव ने आयोजन स्थल पर पहुंचकर 56,000 रुपये की आर्थिक सहायता की घोषणा की। साथ ही, श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु एक हैंडपंप की स्थापना का भी वादा किया। सुरेश कुमार यादव की इस उदार घोषणा से आयोजकों एवं ग्रामीणों में हर्ष व्याप्त हो गया है।

Advertisement

प्रधान प्रतिनिधि ने समस्त ग्रामवासियों से अपील की है कि वे तन, मन और धन से इस धार्मिक आयोजन में सहभागी बनें और यज्ञ को सफल बनाएं। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन सामाजिक एकता और आध्यात्मिक उन्नति के सशक्त माध्यम हैं।

इस महायज्ञ में कुतुबपुर सहित बैरमपुर, मुस्तफाबाद, रानीपुर, मुबारकपुर, उचौरी, रसूलपुर, गोरारी, इब्राहिमपुर, टोडरपुर, अतिगावां, बनतारवा, सोनवर्षा, बरहा, खलीलपुर, हुरमुजपुर हॉल्ट, वृंदावन, चौखड़ा, जबरपार एवं परेवा समेत दर्जनों गांवों से श्रद्धालु उत्साहपूर्वक भाग ले रहे हैं।

आयोजन समिति ने समस्त सहयोगकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए अधिक से अधिक श्रद्धालुओं से इस पुण्य कार्य में सहभागी बनने का आग्रह किया है।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page