Connect with us

वाराणसी

प्रिंटर्स के गोदाम में भीषण आग, गैस सिलेंडर फटने से हड़कंप

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। गायत्रीनगर स्थित कोहिनूर प्रिंटर्स की गोदाम में सोमवार सुबह अचानक शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। गोदाम में रखे गैस सिलेंडर ने आग पकड़ ली और तेज धमाके के साथ फट गया। विस्फोट के बाद आग पूरे परिसर में फैल गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

धुएं के गुबार और धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दमकल विभाग को सूचित किया। थोड़ी ही देर में दमकल की चार गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया।

Loading...

कोहिनूर प्रिंटर्स में शादी के कार्ड की छपाई का कार्य चल रहा था। गोदाम में 100 से अधिक तैयार कार्ड रखे हुए थे, जो आग की चपेट में आ गए। हालांकि, किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। नुकसान का आंकलन किया जा रहा है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page