Connect with us

वाराणसी

छात्रा लापता, तीन जिलों के युवकों पर अपहरण का मुकदमा दर्ज

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। मिर्जामुराद थाना क्षेत्र से स्कूल के लिए निकली कक्षा 10वीं की छात्रा शुक्रवार को घर नहीं लौटी। काफी देर तक घर न पहुंचने पर परिजनों ने आसपास खोजबीन शुरू की, लेकिन जब कोई सुराग नहीं मिला तो उन्होंने थाने में तहरीर दी।

छात्रा के पिता द्वारा दी गई तहरीर के अनुसार, उनकी बेटी इंटरमीडिएट स्कूल में पढ़ने के लिए निकली थी, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं आई। आरोप है कि मिल्कीपुर का सौरभ सिंह, जौनपुर के सिद्धपुर गांव का शिवम सिंह और मिर्जापुर का हर्ष सिंह उनकी बेटी से संपर्क में थे और बहका-फुसलाकर उसे अपने साथ ले गये हैं।

मामले को गंभीरता से लेते हुए मिर्जामुराद पुलिस ने तीनों युवकों के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक के अनुसार, युवकों और छात्रा की तलाश में टीमें गठित की गई हैं और जल्द ही मामले का खुलासा होने की उम्मीद है।

पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। तीन जिलों की सीमा से जुड़े इस मामले को लेकर संबंधित थानों को भी अलर्ट किया गया है।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page