Connect with us

वाराणसी

अब रात 10 बजे तक चलेगा रोपवे, पिलरों पर लग रही हाई बीम लाइटें

Published

on

Loading...
Loading...

ट्रायल रन सफल, पहले चरण का 75% काम पूरा, जल्द शुरू होगा दूसरा सेक्शन

वाराणसी। शहरवासियों को ट्रैफिक जाम से राहत देने वाला बहुप्रतीक्षित रोपवे सिस्टम अब रात में भी संचालित होगा। प्रशासन ने इसे सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक चलाने की तैयारी तेज कर दी है। इसी क्रम में रोपवे के पिलरों पर हाई बीम लाइटों के साथ एलईडी, स्पॉटलाइट और फ्लड लाइटें लगाई जा रही हैं ताकि रात के समय भी यात्रियों को सुरक्षित व प्रकाशयुक्त यात्रा का अनुभव मिल सके।

विश्व के तीसरे शहरी रोपवे के रूप में विकसित हो रहा यह सिस्टम अप्रैल में ट्रायल रन पूरा कर चुका है। नेशनल हाईवे लॉजिस्टिक्स मैनेजमेंट लिमिटेड (NHLML) के अंतर्गत बन रहे इस प्रोजेक्ट के पहले चरण में कैंट, विद्यापीठ और रथयात्रा स्टेशनों का 75% से अधिक निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है।

Advertisement

ट्रायल रन में रोपवे को 5 मीटर प्रति सेकंड की रफ्तार से चलाया गया। कैंट से रथयात्रा तक 2.4 किलोमीटर लंबी दूरी में 18 पिलर बनाए गए हैं। यह वाराणसी को उन चुनिंदा शहरों की सूची में शामिल करेगा जहां शहरी परिवहन के लिए रोपवे का उपयोग किया जा रहा है।

प्रोजेक्ट के दूसरे चरण में रथयात्रा से गोदौलिया के बीच काम युद्धस्तर पर जारी है। ऑस्ट्रेलिया की विशेषज्ञ कंपनी ‘रोप एक्सपर्ट्स इंजीनियर्स’ द्वारा पुलिंग से लेकर तकनीकी सहायता तक की जिम्मेदारी निभाई जा रही है।

इस सुविधा के शुरू होते ही वाराणसी की सड़कों पर ट्रैफिक का बोझ घटेगा और तीर्थनगरी में आने वाले श्रद्धालुओं को यात्रा का नया अनुभव मिलेगा।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page