Connect with us

चन्दौली

निर्माणाधीन मत्स्य मंडी का सचिव अभिलक्ष लिखी ने किया निरीक्षण

Published

on

Loading...
Loading...

आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित कर मंडी को ‘मॉडल हब’ बनाने के निर्देश

डीएम ने दुकानों के आवंटन में पारदर्शिता सुनिश्चित करने पर दिया जोर

चंदौली। भारत सरकार के मत्स्य मंत्रालय के सचिव अभिलक्ष लिखी ने बुधवार को नवीन मंडी परिषद परिसर में निर्माणाधीन मत्स्य मंडी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मंडी निर्माण की प्रगति की समीक्षा करते हुए कार्यदायी संस्थाओं को निर्देशित किया कि मंडी को सभी आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया जाए, जिससे मत्स्य व्यवसाय को नई दिशा मिल सके।

Advertisement

सचिव ने आइस प्लांट, आइस सप्लाई, कोल्ड चेन, स्वच्छता, जल निकासी और विपणन सुविधाओं को प्राथमिकता के साथ विकसित करने पर बल दिया। उन्होंने मंडी को मत्स्य व्यापार के लिए एक मॉडल हब के रूप में विकसित करने की बात कही। निरीक्षण के दौरान सचिव ने मत्स्य पालकों से संवाद करते हुए उनकी समस्याएं सुनीं और उन्हें केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने आश्वस्त किया कि सरकार मत्स्य पालकों की आय बढ़ाने और सतत विकास सुनिश्चित करने को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

निरीक्षण के उपरांत जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग एवं मुख्य विकास अधिकारी आर. जगत सांई ने मत्स्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने मत्स्य पालकों/किसानों की समस्याएं सुनीं और दुकानों के आवंटन प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि निर्धारित नियमों के अनुरूप ही आवंटन होगा और इसमें किसी प्रकार की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

इस अवसर पर मत्स्य विभाग के अधिकारी, कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में मत्स्य पालक मौजूद रहे। सचिव का यह निरीक्षण ‘ब्लू इकोनॉमी’ को गति देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page