Connect with us

वाराणसी

तेज धूप में जापानी पर्यटक बेहोश, समाजसेवियों ने पहुंचाया अस्पताल

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। झुलसाती गर्मी ने एक विदेशी सैलानी को अपना शिकार बना लिया। जानकारी के अनुसार जापान से घूमने आए पर्यटक ताकिया तेज धूप के कारण अचानक सड़क पर बेहोश होकर गिर पड़े। घटना के समय वहां मौजूद समाजसेवियों ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें तुरंत एक रिक्शे में लादकर मारवाड़ी अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने उनकी हालत को देखते हुए उन्हें मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया।

Loading...

समाजसेवी मोहित यादव ने बताया कि बनारस में इन दिनों तेज धूप पड़ रही है, जिससे स्थानीय लोगों के साथ-साथ बाहर से आने वाले पर्यटक भी प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने नगर निगम से अपील की कि शहर के प्रमुख चौराहों पर प्याऊ और रैन बसेरा जैसी व्यवस्था की जाए, ताकि गर्मी से राहत मिल सके और पर्यटक सुरक्षित रह सकें।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page