Connect with us

मिर्ज़ापुर

नपाध्यक्ष ने दिया स्वच्छता का संदेश

Published

on

Loading...
Loading...

मिर्जापुर। भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर नगर पालिका परिषद, मिर्जापुर द्वारा विविध कार्यक्रमों का आयोजन कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की जा रही है। इसी कड़ी में नपाध्यक्ष श्यामसुंदर केशरी ने भाजपा कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय सभासदों के साथ पुरानी दशमी वार्ड में विशेष सफाई जागरूकता अभियान चलाया।

९

इस अवसर पर नपाध्यक्ष ने खुद झाड़ू लगाकर श्रमदान किया और क्षेत्रवासियों को स्वच्छता का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि अम्बेडकर जयंती को नगर में उत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। पालिका द्वारा विभिन्न आयोजनों के जरिए नागरिकों को स्वच्छता एवं सामाजिक चेतना से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

Advertisement

श्रमदान कार्यक्रम में वार्ड के सभासद हुकुमचंद मौर्य, सनथ केशरी, श्रीकांत सहित मोहल्ले के कई निवासी एवं पालिका कर्मचारी मौजूद रहे। सभी ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और वार्ड को स्वच्छ बनाने में अपना सहयोग प्रदान किया। पालिका द्वारा अम्बेडकर जयंती पर जारी यह अभियान आगामी दिनों में अन्य वार्डों में भी जारी रहेगा।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page