Connect with us

गाजीपुर

उच्च प्राथमिक विद्यालय रंजीतपुर में ‘स्कूल चलो अभियान’ का शुभारंभ

Published

on

Loading...
Loading...

मनिहारी (गाजीपुर)। उच्च प्राथमिक विद्यालय रंजीतपुर, मनिहारी में बुधवार को ‘स्कूल चलो अभियान एवं संचारी रोग नियंत्रण’ जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। खंड शिक्षा अधिकारी हेमवंत कुमार ने अपने कर-कमलों से 20 बच्चों का नामांकन किया और उन्हें पुस्तक व स्टेशनरी वितरित की। उन्होंने उपस्थित अभिभावकों से बच्चों को नियमित विद्यालय भेजने का आग्रह किया।

कार्यक्रम के तहत प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय रंजीतपुर की संयुक्त रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। रैली में बच्चों ने “आधी रोटी खाएंगे, फिर भी स्कूल जाएंगे”, “पढ़ी-लिखी लड़की, रोशनी है घर की” जैसे उत्साहवर्धक नारे लगाते हुए तिरकारिपुर, फिरोजपुर और रंजीतपुर गांवों में जागरूकता अभियान चलाया।

Loading...

इस अवसर पर प्रधानाध्यापक अरविंद कुमार, शिक्षक रामदरश प्रसाद, किरण यादव, ऋचा, रश्मि, महेंद्र, कंचन सहित कई स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन मनोज कुमार चौरसिया ने किया।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page