Connect with us

गाजीपुर

हाई टेंशन तार गिरने से 65 एकड़ गेहूं की फसल राख, 11 ग्रामीण झुलसे

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर। भुड़कुड़ा थाना क्षेत्र में हाई टेंशन तार टूटने से भयानक आग लग गई, जिससे गौरा खास, अलीपुर मंडरा, गौराखास और लालापुर गांव की सीमा पर खड़ी 65 एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। आग की लपटें पूर्व से पश्चिम की ओर तेजी से फैल गईं, जिससे किसानों को भारी नुकसान हुआ।

ग्रामीणों ने बाल्टी और ट्रैक्टर की मदद से आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन इस दौरान 11 लोग झुलस गए, जिनमें प्रमोद यादव, रमेश, विनोद, आकाश, बृजेश, छब्बर, संतोष मौर्य, पप्पू पटेल, नर्सिंग, गणेश वनवासी और सोनी देवी शामिल हैं। प्रभावित किसानों में अवधू यादव, रामदरश यादव, बृजेश यादव और चंद्रिका यादव का नाम प्रमुख है।

Advertisement

ग्रामीणों का आरोप है कि फायर ब्रिगेड एक घंटे की देरी से पहुंची, जिससे नुकसान और बढ़ गया। तहसीलदार रवि रंजन ने घटनास्थल का निरीक्षण कर लेखपालों की टीम से नुकसान का आकलन करवाने की बात कही। प्रशासन ने किसानों को उचित मुआवजा देने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। ग्रामीणों ने प्रशासन से हाई टेंशन तारों की नियमित जांच कराने की मांग की, ताकि ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page