Connect with us

गाजीपुर

भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय का भदौरा में भव्य स्वागत

Published

on

गाजीपुर। जिले के गहमर कोतवाली क्षेत्र के भदौरा ब्लॉक में भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय का भव्य स्वागत किया गया। एक निजी मैरिज हॉल में आयोजित समारोह में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक उनका माल्यार्पण कर, अंग वस्त्र और बुके भेंट किए।

कार्यक्रम की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। जिला मंत्री विष्णु प्रताप सिंह के नेतृत्व में क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से जिलाध्यक्ष का अभिनंदन किया। इस दौरान भदौरा के व्यापारियों ने रेलवे स्टेशन पर ट्रेन ठहराव की मांग को लेकर एक ज्ञापन भी सौंपा।

ग्राम प्रधान अनिल यादव ने अपने संबोधन में विश्वास जताया कि ओमप्रकाश राय के नेतृत्व में पार्टी नई ऊंचाइयों को छुएगी। अपने संबोधन में जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर संगठन को सशक्त बनाने का आह्वान किया और आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव में जिले की सभी सातों सीटें जीतने का संकल्प व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता उनके परिवार का हिस्सा है और सभी पदाधिकारियों को पार्टी की मजबूती के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आग्रह किया। इस भव्य कार्यक्रम में विष्णु प्रताप सिंह, आशु सिंह, मुरली कुशवाहा, जमुना राय, सत्यनारायण सिंह, शकील खान, अप्पू सिंह, अमित, हरिओम, जावेद खान, अजय शर्मा समेत कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।

Advertisement
Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page