Connect with us

गाजीपुर

गाजीपुर के अभिषेक राय बने विदेश मंत्रालय में असिस्टेंट सेक्शन अफसर, ग्रामीणों में हर्ष

Published

on

भांवरकोल (गाजीपुर)। मेहनत और लगन से कोई भी सपना साकार किया जा सकता है, यह साबित किया है भांवरकोल क्षेत्र के बलुआं-तपेशाहपुर गांव निवासी अभिषेक राय ने। अभिषेक ने एसएससी सीजीएल 2024 की परीक्षा में एफआईआर-266 रैंक हासिल कर विदेश मंत्रालय में असिस्टेंट सेक्शन अफसर (ASO in MEA) के पद पर सफलता प्राप्त की है।

अभिषेक राय इससे पहले भी लगातार सफलता प्राप्त करते रहे हैं। वर्ष 2020 से ही एसएससी सीजीएल की परीक्षाएं पास करते हुए वे पहले इनकम टैक्स विभाग, फिर जीएसटी और कस्टम विभाग में कार्यरत रहे। उनका सपना शुरू से ही विदेश मंत्रालय में कार्य करने का था, जिसे उन्होंने नौकरी के साथ कड़ी मेहनत कर पूरा किया।

अभिषेक की प्रारंभिक शिक्षा गांव के बलुआ मिडिल स्कूल और भांवरकोल से हुई। इसके बाद उन्होंने बी.टेक की डिग्री केएनएमआईईटी मोदीनगर, गाजियाबाद से प्राप्त की। उनके पिता सिद्धार्थ राय करीमुद्दीनपुर इंटर कॉलेज में अध्यापक हैं, जबकि माता किरण राय एक गृहणी हैं। अभिषेक अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और गुरुओं को देते हैं।

अपनी सफलता पर अभिषेक का कहना है कि यदि लक्ष्य बनाकर मेहनत और समर्पण के साथ अध्ययन किया जाए, तो मंजिल जरूर मिलती है। उनकी उपलब्धि से गांव में खुशी की लहर है और ग्रामीणों ने उनकी सफलता पर हर्ष जताया है।

Advertisement
Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page