गाजीपुर
डबल मर्डर से सनसनी, बगीचे में मिला दो युवकों का शव

गाजीपुर। जिले के खानपुर थाना क्षेत्र के उचौरी गांव में दो युवकों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। शुक्रवार दोपहर गांव के बाहर बगीचे में दोनों युवकों के शव बरामद हुए। मृतकों की पहचान अमन चौहान (18) और अनुराग सिंह (29) के रूप में हुई है। उनके माथे पर गोली लगने के निशान पाए गए हैं।
घटना की सूचना मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजने की कोशिश की, लेकिन ग्रामीणों ने एम्बुलेंस को रोक लिया। इस दौरान पुलिस और ग्रामीणों में नोकझोंक भी हुई। एसपी डॉक्टर ईरज राजा ने बताया कि शुरुआती जांच में यह मामला आपसी रंजिश का प्रतीत हो रहा है। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

गाजीपुर में लगातार बढ़ती आपराधिक घटनाएं पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर रही हैं। इस डबल मर्डर केस के बाद ग्रामीणों में भय और आक्रोश का माहौल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी का दावा कर रही है।
गाजीपुर में कानून-व्यवस्था को लेकर लोगों की चिंता बढ़ रही है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा।