Connect with us

मिर्ज़ापुर

नपाध्यक्ष श्यामसुंदर केशरी ने किया पिंक शौचालय का उद्घाटन

Loading… Loading… मिर्जापुर में नगर पालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर केशरी ने गुडहट्टी चौराहे पर महिलाओं की सुविधा के लिए पिंक शौचालय का उद्घाटन किया। विधि-विधान से पूजन-अर्चन के बाद उन्होंने फीता काटकर इस सार्वजनिक सुविधा का लोकार्पण किया। नपाध्यक्ष श्यामसुंदर केशरी ने कहा कि, मुकेरी बाजार में दूर-दराज से आने वाली महिलाओं को सार्वजनिक शौचालय की […]

Published

on

Loading...
Loading...

मिर्जापुर में नगर पालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर केशरी ने गुडहट्टी चौराहे पर महिलाओं की सुविधा के लिए पिंक शौचालय का उद्घाटन किया। विधि-विधान से पूजन-अर्चन के बाद उन्होंने फीता काटकर इस सार्वजनिक सुविधा का लोकार्पण किया।

नपाध्यक्ष श्यामसुंदर केशरी ने कहा कि, मुकेरी बाजार में दूर-दराज से आने वाली महिलाओं को सार्वजनिक शौचालय की कमी के कारण कई परेशानियों का सामना करना पड़ता था। इस समस्या को देखते हुए महिलाओं के लिए पिंक शौचालय की सुविधा शुरू की गई है, ताकि उन्हें किसी भी असुविधा का सामना न करना पड़े।

नगर पालिका क्षेत्र में इससे पहले भी कई प्रमुख स्थानों पर महिलाओं के लिए पिंक शौचालय बनाए गए हैं, जिससे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत मिशन को साकार किया जा सके।

Advertisement

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष पूर्वी डॉली अग्रहरि, किशन कसेरा, अजय मोदनवाल, प्रशांत गुप्ता, सूरज निषाद, गिन्नु साव सहित कई सम्मानित वार्डवासी उपस्थित रहे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page