Connect with us

चन्दौली

325 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर निःशुल्क किया गया दवा वितरण

Published

on

Loading...
Loading...

चंदौली। जनपद के पीडीडीयू नगर क्षेत्र के आर.सी. हॉस्पिटल में रेडक्रॉस सोसायटी एवं नीमा चंदौली के संयुक्त तत्वावधान में मुख्य अतिथि समाजसेवी रतन कुमार श्रीवास्तव एवं नीमा चंदौली के अध्यक्ष डॉ. एस.के. यादव ने संयुक्त रूप से निःशुल्क शिविर का उद्घाटन पूर्व विधायक स्व. रामचंद्र शर्मा जी के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया।

रतन कुमार श्रीवास्तव ने स्व. रामचंद्र शर्मा के द्वारा अस्पताल स्थापित करने के बारे में कहा कि ग्रामीण अंचल में अस्पताल स्थापित कर गरीबों का भला करने के उद्देश्य से यहां पर 33 वर्षों से यह सेवा प्रदान कर रहे हैं। इससे आम नागरिकों को बहुत लाभ मिलता है।

Loading...

शिविर में 325 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवा वितरण किया गया। ए.एस.जी. हॉस्पिटल वाराणसी द्वारा 90 मरीजों का नेत्र परीक्षण कर दवा वितरण किया गया।

इस अवसर पर डॉ. एस.के. यादव, डॉ. स्वामीनाथ यादव, डॉ. आर.के. शर्मा, डॉ. प्रदीप गुप्ता, डॉ. मृत्युंजय प्रसाद, डॉ. पी.एन. तिवारी, डॉ. नितिन कुमार शर्मा, डॉ. श्रीमती सुमन लता, डॉ. हरेंद्र यादव, डॉ. एस.एन. तिवारी, डॉ. सतीश, डॉ. डी.एल. चौहान, डॉ. दीपू सोनी, हीरा लाल शर्मा, बशंनरायन पांडेय, देवेंद्र सिंह, मुन्ना, अरुण द्विवेदी, राम जी गुप्ता, आनंद शुक्ला, शाहिद तौफीक, संजय चौधरी इत्यादि मौजूद थे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page