Connect with us

चन्दौली

श्री राम जानकी शिव मंदिर में उमड़ा भक्तों का जनसैलाब

Published

on

Loading...
Loading...

पीडीडीयू नगर (चंदौली)। बिलारीडीह के श्री राम जानकी शिव मंदिर में महाशिवरात्रि पर भक्तों का जनसैलाब लगा। इस मौके पर मंदिर परिसर में सुबह से काफी चहल-पहल रही। लोग दूर-दराज से शिव मंदिर आकर बाबा भोले को माला, फूल, दूध, अगरबत्ती, बेलपत्र अर्पित करते नजर आए। इस मौके पर स्थानीय थाने की तरफ से सुरक्षा को चाक-चौबंद बनाने के लिए विशेष पुलिस बल की व्यवस्था की गई थी व साथ में पीएसी के जवान भी नजर आए। साथ ही एंबुलेंस भी रखा गया था, जो कि किसी प्रकार की दुर्घटना होने पर तुरंत मेडिकल संबंधित सेवाएं दे सके।

Loading...

इस अवसर पर कमेटी की तरफ से आए हुए ढेर सारे अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। सुरक्षा की दृष्टि से मेला परिसर के बीच-बीच में पुलिस वाले बराबर गश्त करते नजर आए। किसी प्रकार की कोई दुर्घटना न हो, इसके लिए ध्वनि विस्तारक यंत्र से लोगों को अनाउंसमेंट करके सतर्क भी करते रहे। मेला कमेटी के प्रभारी बुधीराम ठाकुर, प्रसाद बिंद, वचनो बिंद, गुड्डू, बृजेश गोपाल बिंद, राजेंद्र प्रसाद बिंद के साथ अन्य तमाम पदाधिकारी मौजूद रहे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page