Connect with us

अपराध

210 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

चंदौली। सदर कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान वाजिदपुर मोड़ के समीप दो गांजा तस्करों को धर दबोचा। पुलिस ने तलाशी के दौरान डंफर पर लदा 210 किलो अवैध गांजा बरामद किया जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 53 लाख के करीब बतायी जा रही है। पुलिस ने पकड़े गए दो तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उक्त मामले का खुलासा पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे गुरुवार को पुलिस लाइन में किया।

एसपी आदित्य लांग्हे ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक गगन राज सिंह की पुलिस टीम के साथ वाजिदपुर मोड़ के पास चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान एक टायर फटा हुआ डंपर तेजी से हाइवे पर जा रहा था। पुलिस टीम ने डंफर को रोकने का प्रयास किया तो चालक तेज़ी से भागने लगा। पुलिस टीम तत्काल डंफर का पीछा कर रोक लिया। उक्त डम्फर ट्रक के डाले को प्रेशर को उठवाने पर देखा गया कि डाले के नीचे गोपनीय वाक्स बना हुआ था। जिसके अन्दर सात हरे रंग के प्लास्टिक के बोरा मिला जिसमें भारी मात्रा में अवैध गांजा बरामद किया गया।

Loading...

वाहन चालक व परिचालक से पूछताछ किया गया तो उन्होंने अपना नाम कृष्णा महतो बांधडीह थाना जरडीह जनपद बोकारो झारखण्ड व अमित कुमार तिवारी थाना शाहपुर जनपद आरा बताया। बरामद गांजे के बारे में बताया कि सभी बोरे में गांजे का पैकेट भरा हुआ है। जिसे वह उडीसा से लादकर वाराणसी लेकर जा रहे थे तथा उक्त वाहन बोकारो चांस में राजू मिस्त्री की दुकान के सामने खड़ी मिली थी।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page