पूर्वांचल
चचेरी बहनों ने गंगा में लगाई छलांग, एक की मौत

चहनियां (चंदौली)। बलुआ थाना क्षेत्र के पहाड़पुर (मोलनापुर ) की रहने वाली चचेरी बहनों 18 वर्सीय सोनी यादव और 18 वर्सीय चंचल यादव ने शुक्रवार को रामकरन सेतु सैदपुर गंगा में छलांग लगा दिया। गंगा में कूदते हुए मछुआरों ने देखा तो नाव को दौड़ा दिया। जिसमें एक चंचल को तो बचा लिया किन्तु सोनी की मौत हो गयी।
चंचल का इलाज सैदपुर सीएचसी पर करने के बाद रेफर कर दिया गया। वहीं मृतक सोनी के शव को गाजीपुर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। घटना की जानकारी होने के बाद परिजनों में हाहाकार मच गया। मोलनापुर (पहाड़पुर ) की रहने वाली सोनी यादव पुत्री रमेश यादव चहनियां क्षेत्र के एक कॉलेज में बीए की छात्रा थी। शुक्रवार की सुबह करीब 9 बजे अपने घर से वह ड्रेस पहनकर अपने चचेरी बहन चंचल पुत्री सुरेश यादव के साथ साईकिल से बीए प्रथम वर्ष की प्रैक्टिकल की परीक्षा देने के लिए परिजनों को बताकर निकली।
वह प्रैक्टिकल की परीक्षा छोड़कर दोनों साथ में सैदपुर पुल गयी। जहां दोनों ने एक साथ गंगा में छलांग लिया। सैदपुर घाट पर बैठे मल्लाहों ने यह देख तत्काल नाव को दौड़ा दिया। चंचल बैग टांगकर कूदी थी इसलिए वह डूब नही पायी। मल्लाहों ने उसे बाहर निकाल लिया। सोनी यादव डूब गयी।
घटना की सूचना पर पहुँची बलुआ थाना और सैदपुर कोतवाली की पुलिस ने बेहोश चंचल को सैदपुर सीएचसी पर भेजा ,जहां प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। नाव से दोनो थानों की पुलिस ने मल्लाहों के साथ खोजबीन किया। करीब दो घण्टे बाद वहीं से शव को बाहर निकाला।
सोनी यादव के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की सूचना पर परिजनों में हाहाकार मच गया। इस संदर्भ में बलुआ इंस्पेक्टर डॉ. आशीष मिश्रा ने बताया कि घटना का कारण अभी पता नही चल पाया है। जांच पड़ताल किया जा रहा है। घटना की सूचना पर पिता रमेश यादव, मां रेनु देवी, दादा सीताराम, बड़ा भाई रोहित, बहने पूनम, नीलम अन्य परिजनों का रोकर बुरा हाल रहा।