Connect with us

बलिया

हत्या कांड का खुलासा, बलिया पुलिस ने दो आरोपियों को स्कॉर्पियो समेत दबोचा

Published

on

Loading...
Loading...

गड़वार पुलिस की कार्रवाई, रामपुर भोज के पास बाग से मुखबिर की सूचना पर हुई गिरफ्तारी

वारदात में प्रयुक्त महिंद्रा स्कॉर्पियो बरामद, दोनों वांछित आरोपियों को भेजा गया जेल

बलिया। जिले की गड़वार थाना पुलिस ने हत्या के एक मामले का खुलासा करते हुए दो वांछित आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रविवार तड़के करीब 4:30 बजे यह कार्रवाई की गई।

पुलिस के अनुसार, मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर टीम ने रामपुर भोज के पास सड़क किनारे स्थित एक बाग में दबिश देकर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सूरज चौहान (19 वर्ष), निवासी शिवमंदिर टड़िया और गोविंद चौहान (21 वर्ष), निवासी रामपुर भोज के रूप में हुई है।

दोनों आरोपी गड़वार थाने में दर्ज मुकदमा संख्या-182/2026 (धारा 103(1), 109(1), 61(2) बीएनएस) के तहत वांछित चल रहे थे। पुलिस ने गिरफ्तारी के दौरान घटना में प्रयुक्त महिंद्रा स्कॉर्पियो (UP16 BM 4471) भी बरामद की है।

Advertisement

इस कार्रवाई को अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) संजय वर्मा, क्षेत्राधिकारी नगर सतीश शर्मा और थानाध्यक्ष हितेश कुमार के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने अंजाम दिया। टीम में उपनिरीक्षक बाँक बहादुर सिंह सहित कांस्टेबल नागेंद्र, विशाल और अशोक यादव शामिल रहे।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी कर उन्हें न्यायालय भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अपराध और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page