Connect with us

बलिया

स्कूली वाहनों पर एआरटीओ की सख्ती, सुरक्षा मानकों से नहीं होगा कोई समझौता

Published

on

Loading...
Loading...

परमिट, फिटनेस, बीमा, जीपीएस और सीसीटीवी अनिवार्य, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई

बलिया | नए शैक्षणिक सत्र में छात्र-छात्राओं की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए एआरटीओ अरुण कुमार राय ने जिले के सभी स्कूल संचालकों को सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि बिना वैध परमिट, फिटनेस प्रमाणपत्र और बीमा वाले किसी भी स्कूल वाहन का संचालन नहीं होने दिया जाएगा।

सभी वाहनों का विवरण पोर्टल पर अपडेट करना होगा

एआरटीओ ने निर्देश दिया कि प्रत्येक स्कूल वाहन का विवरण यूपी आईएसवीएनपी (UPISVNP) पोर्टल पर अद्यतन रखा जाए। साथ ही सभी आवश्यक दस्तावेज समय-समय पर अपडेट किए जाएं।

सुरक्षा उपकरण पूरी तरह कार्यशील होना जरूरी

Advertisement

उन्होंने कहा कि प्रत्येक स्कूल वाहन में सीसीटीवी कैमरा, जीपीएस ट्रैकिंग सिस्टम, पैनिक बटन, स्पीड गवर्नर, फर्स्ट एड बॉक्स तथा अग्निशमन यंत्र अनिवार्य रूप से कार्यशील होने चाहिए। इसके अलावा वाहन चालक और परिचालक के ड्राइविंग लाइसेंस एवं चरित्र सत्यापन की प्रक्रिया भी पूरी की जाए।

अधूरे दस्तावेज वाले वाहन नहीं चलेंगे

एआरटीओ ने निर्देश दिए कि जिन वाहनों के दस्तावेज अधूरे हैं अथवा जो निर्धारित सुरक्षा मानकों को पूरा नहीं करते, उन्हें किसी भी स्थिति में सड़क पर न उतारा जाए। सभी स्कूल वाहन की भौतिक जांच कर आवश्यक मरम्मत कराई जाए।

उन्होंने यह भी कहा कि 15 वर्ष से अधिक पुराने, कंडम या संचालन योग्य नहीं रहने वाले वाहनों का नियमानुसार पंजीकरण निरस्त कराया जाए।

क्षमता से अधिक छात्र बैठाने पर होगी कार्रवाई

Advertisement

अरुण कुमार राय ने स्कूल प्रबंधन को वाहनों में निर्धारित क्षमता से अधिक छात्र न बैठाने की सख्त हिदायत दी। उन्होंने चेतावनी दी कि यातायात नियमों और सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वाले स्कूलों एवं वाहन संचालकों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page