Connect with us

राज्य-राजधानी

सेना और असम राइफल्स की बड़ी कार्रवाई, 16 उग्रवादी गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

इंफाल। मणिपुर में सेना और असम राइफल्स ने संयुक्त अभियान चलाकर 16 उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है और भारी मात्रा में हथियार तथा विस्फोटक सामग्री जब्त की है। यह अभियान भारतीय सेना, असम राइफल्स, मणिपुर पुलिस, सीआरपीएफ, बीएसएफ और आईटीबीपी के समन्वित प्रयासों का हिस्सा था, जिसका उद्देश्य मणिपुर के पहाड़ी और घाटी जिलों में उग्रवादी गतिविधियों को समाप्त करना और शांति बनाए रखना था।

20-26 अप्रैल, 2025 के बीच हुए इस अभियान के दौरान, सुरक्षा बलों ने कई महत्वपूर्ण ठिकानों से इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IEDs), गोलाबारूद, और अन्य युद्ध सामग्री जब्त की।

टेंग्नौपाल जिले में, असम राइफल्स और मणिपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने यांगौबंग और टी बोंगमोल गांवों के बीच एक छापे में कई IEDs और विस्फोटकों का जखीरा बरामद किया, जिसे मौके पर ही नष्ट कर दिया गया।

राचांदपुर जिले में, भारतीय सेना और मणिपुर पुलिस ने तीजांग में एक संयुक्त अभियान चलाया, जिसमें 9 मिमी सब मशीन गन, सिंगल बैरल राइफल और अन्य युद्ध सामग्री बरामद की गई। इसके अलावा, सेनापति जिले में भी कई हथियार और गोला-बारूद जब्त किए गए।

Advertisement

चुराचांदपुर जिले के मोलटिंगचाम में भारतीय सेना और मणिपुर पुलिस ने एक संयुक्त अभियान के दौरान आठ हथियार, जिसमें एक सेल्फ लोडिंग राइफल, सिंगल बैरल राइफल और अन्य विस्फोटक सामग्री बरामद की।

इन सभी अभियानों के दौरान गिरफ्तार किए गए उग्रवादियों से पिस्तौल, मोबाइल फोन, दोपहिया वाहन और मुद्रा भी बरामद की गई। इन सभी गिरफ्तार उग्रवादियों और सामग्री को मणिपुर पुलिस के हवाले कर दिया गया है, जहां उनसे आगे की पूछताछ की जाएगी।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page