Connect with us

राज्य-राजधानी

कुएं में गिरी वैन, 12 की मौत, चार घायल

Published

on

Loading...
Loading...

मंदसौर (नारायणगढ़)।  मंदसौर जिले के नारायणगढ़ थाना क्षेत्र में रविवार को बूढ़ा-टकरावत फंटे पर भीषण सड़क हादसे में एक बाइक सवार सहित कार सवार 12 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, चार लोग घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, उज्जैन जिले के उन्हेल से आंतरी माता मंदिर दर्शन के लिए निकली एक ईको वैन अनियंत्रित होकर पहले एक बाइक को टक्कर मारते हुए सड़क किनारे बिना मुंडेर के कुएं में जा गिरी। हादसा दोपहर करीब 1 बजे का बताया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस व प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया।

प्रारंभिक जानकारी में पांच मौतों की पुष्टि हुई थी, लेकिन बाद में मृतकों की संख्या बढ़कर 12 हो गई। हादसे के दौरान वैन में 16 लोग सवार थे। जिला प्रशासन के अनुसार अब भी कुछ यात्रियों के कुएं में फंसे होने की आशंका है। रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है। घायलों में एक तीन वर्षीय बच्ची भी शामिल है।

हादसे के बाद एक स्थानीय युवक मनोहर सिंह (निवासी डोरवाड़ी, मंदसौर) कुएं में फंसे लोगों को बचाने उतरा था, लेकिन जहरीली गैस के चलते दम घुटने से उसकी भी मौत हो गई।

Advertisement

हादसे में जान गंवाने वालों में मनोहर सिंह, गोवर्धन सिंह (बाइक सवार), बलराम सिंह, नागु सिंह, रामी बाई, कान्हा सिंह, श्यामलाल सिंह, आशा बाई, मंगू बाई, धर्मेंद्र सिंह, पवन सिंह और मधु बाई का नाम शामिल है। सभी मृतक रतलाम, उज्जैन और मंदसौर जिलों के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

घटना की सूचना मिलते ही उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, कलेक्टर अदिति गर्ग, पुलिस अधीक्षक अभिषेक आनंद, एडिशनल एसपी गौतम सोलंकी और एसडीओपी नरेंद्र सोलंकी मौके पर पहुंचे। रेस्क्यू के लिए जिला अस्पताल से ऑक्सीजन सिलेंडर भी भिजवाए गए हैं।

मुख्यमंत्री ने जताया दुख, आर्थिक सहायता की घोषणा:
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर शोक संदेश साझा करते हुए मृतकों के परिजनों को मुख्यमंत्री आर्थिक सहायता कोष से 2-2 लाख रुपये, गंभीर घायलों को 1-1 लाख रुपये और सामान्य घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की भी कामना की।

उपमुख्यमंत्री देवड़ा ने दी जानकारी:
उपमुख्यमंत्री देवड़ा ने बताया कि वैन चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया था, जिससे यह भीषण दुर्घटना हुई। उन्होंने कहा कि बचाव कार्य प्राथमिकता पर है, हालांकि कुएं में जहरीली गैस होने के कारण बचाव कार्य में दिक्कतें आ रही हैं।


रात तक बचाव कार्य चलता रहा और अधिकारियों ने संभावित सभी फंसे हुए लोगों को निकालने के प्रयास तेज कर दिए हैं। प्रशासन ने मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंपने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page