Connect with us

राज्य-राजधानी

साइबर ठगों पर संतकबीर नगर पुलिस की बड़ी जीत, पीड़ित को वापस मिले रुपये

Published

on

Loading...
Loading...

संतकबीर नगर। साइबर अपराधियों द्वारा ठगी का शिकार बने युवक को साइबर क्राइम थाना संतकबीरनगर की तत्परता से बड़ी राहत मिली है। क्रैक साइबर क्राइम अभियान के तहत की गई प्रभावी कार्रवाई में पीड़ित को 1 लाख 34 हजार 904 रुपये की धनराशि वापस कराई गई।

पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना के निर्देशन में साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने और पीड़ितों को त्वरित न्याय दिलाने के उद्देश्य से लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में 16 जनवरी 2026 को कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के नौरंगिया गांव निवासी अनीश ओझा साइबर ठगी का शिकार हो गए थे।

पीड़ित द्वारा एक्सिस बैंक एप में लॉगिन करने के लिए इंटरनेट पर सर्च किया गया, जिसके बाद एक अज्ञात व्यक्ति ने स्वयं को बैंक कस्टमर केयर अधिकारी बताकर फोन किया और एक लिंक भेजा। लिंक के माध्यम से कार्ड से संबंधित जानकारी और ओटीपी साझा करते ही पीड़ित के खाते से 1 लाख 48 हजार 904 रुपये निकाल लिए गए।

मामले की सूचना मिलते ही साइबर क्राइम थाना संतकबीरनगर ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित बैंक व तकनीकी माध्यमों से समन्वय स्थापित किया और ठगी गई धनराशि में से 1 लाख 34 हजार 904 रुपये पीड़ित के खाते में वापस कराए। पुलिस की इस कार्रवाई से पीड़ित ने साइबर क्राइम थाना टीम की सराहना की।

इस सफलता में प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश चौबे, उप निरीक्षक जयप्रकाश यादव एवं कांस्टेबल रामप्रवेश मद्धेशिया की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Advertisement

संतकबीरनगर पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी अनजान कॉल, लिंक या संदेश पर भरोसा न करें, बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी साझा न करें और साइबर धोखाधड़ी होने पर तुरंत 1930 नंबर पर कॉल कर या नजदीकी साइबर सेल से संपर्क करें।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page