Connect with us

राज्य-राजधानी

महाराजा सुहेलदेव  की 1017वीं जयंती धूमधाम से मनायी गयी

Published

on

Loading...
Loading...

संतकबीर नगर। शुक्रवार को थाना धनघटा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा मखदूमपुर शिवापार, जनपद संत कबीर नगर में राजभर समाज के शिरोमणि, राष्ट्रनायक महाराजा सुहेलदेव राजभर जी की 1017वीं जयंती श्रद्धा, सम्मान और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन  दीनानाथ राजभर (पूर्व जिला अध्यक्ष, युवा मंच सुभासपा) एवं राजभर युवा कमेटी मखदूमपुर के अध्यक्ष तथा वर्तमान बीडीसी प्रत्याशी (ग्राम पंचायत मखदूमपुर) की अध्यक्षता में किया गया।

इस अवसर पर वर्तमान बीडीसी संजय राजभर, रमेश राजभर, शिव सहाय राजभर सहित समाज के गणमान्य लोगों ने महाराजा सुहेलदेव की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की और उनके जीवन, संघर्ष तथा राष्ट्ररक्षा में दिए गए योगदान पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि महाराजा सुहेलदेव का जीवन साहस, स्वाभिमान, त्याग और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक है, जो आज भी समाज को प्रेरणा देता है।

Loading...

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए दीनानाथ राजभर ने युवाओं को संदेश देते हुए कहा कि “शिक्षित बनो, संगठित रहो और अपने हक-अधिकार के लिए संघर्ष करो।” उन्होंने शिक्षा को शक्ति का सबसे बड़ा माध्यम बताते हुए कहा कि “शिक्षा शेरनी का दूध है, जो पियेगा वही दहाड़ेगा।” उन्होंने सामाजिक एकता, संगठन की मजबूती और जागरूकता पर विशेष जोर दिया।

कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति एवं सामाजिक चेतना से जुड़े नारों से वातावरण गूंज उठा। ग्रामीणों, युवाओं और महिलाओं की सक्रिय भागीदारी ने आयोजन को ऐतिहासिक और स्मरणीय बना दिया। अंत में आयोजकों द्वारा सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया गया और महाराजा सुहेलदेव के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया गया।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page