आजमगढ़
साइबर ठगी का पैसा खाते में मंगाने वाला शातिर साइबर अपराधी गिरफ्तार
आज़मगढ़ साइबर क्राइम पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मोबाइल व नकदी बरामद
कई राज्यों से जुड़ी शिकायतों में नाम सामने आने पर हुई गिरफ्तारी
आज़मगढ़ । साइबर ठगी के पैसों को अपने बैंक खाते में मंगाने वाले एक शातिर साइबर अपराधी को थाना साइबर क्राइम आज़मगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन तथा संबंधित अधिकारियों के पर्यवेक्षण में की गई।
जांच के दौरान खुला पूरा नेटवर्क
पुलिस जांच में सामने आया कि प्रतिबिंब पोर्टल से प्राप्त संदिग्ध ATM ट्रांजेक्शन और शिकायतों के आधार पर एक बैंक खाता (खाता संख्या 20580100029346) की जांच की गई। जांच में पाया गया कि खाताधारक अमित मौर्या अपने साथियों के साथ मिलकर साइबर फ्रॉड की रकम अपने खाते में मंगाता था और इसके बदले कमीशन प्राप्त करता था।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने अपने खाते की ATM व पासबुक डिटेल अपने सहयोगियों को दे रखी थी, जो विभिन्न राज्यों में साइबर ठगी कर उस खाते के माध्यम से धनराशि निकालते थे।
गिरफ्तारी और बरामदगी
गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने अभियुक्त के पास से एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन और ₹2060 नकद बरामद किए। जांच में यह भी सामने आया कि संबंधित खाते पर दो राज्यों से NCRP शिकायतें दर्ज हैं।
: दर्ज हुआ मुकदमा
पुलिस ने मामले में मु0अ0सं0 28/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराएं 318(4), 319(2), 317(2) तथा आईटी एक्ट की धारा 66C व 66D में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
अन्य आरोपी फरार
इस मामले में आरोपी सौरभ पांडेय, आदिश दुबे और अभय फरार बताए जा रहे हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही है।
पुलिस टीम की भूमिका
जांच और गिरफ्तारी में थाना साइबर क्राइम की टीम के प्रभारी निरीक्षक राजकुमार सिंह, महिला उपनिरीक्षक विभा पांडेय, उपनिरीक्षक रजत सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।
