Connect with us

वाराणसी

सर्वश्रेष्ठ संयोजक महिला सहभागिता पुरस्कार से सम्मानित हुई रीता जायसवाल

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी (जयदेश)। भारत विकास परिषद काशी प्रांत के अलंकरण एवं पुरस्कार वितरण समारोह में काशी प्रांत की 17 शाखों में से एक वाराणसी शाखा की रीता जायसवाल को सर्वश्रेष्ठ संयोजक महिला सहभागिता का पुरस्कार प्रदान किया गया। काशी प्रांत के अध्यक्ष अजीत मेहरोत्रा, काशी प्रांत के संरक्षक ब्रह्मानंद पेशवानी, राष्ट्रीय दायित्वधारी प्रमोद राम त्रिपाठी ने उन्हें स्मृति चिन्ह देकर यह पुरस्कार प्रदान किया।

भारत विकास परिषद वाराणसी शाखा के अध्यक्ष गिरीश गुप्ता महामंत्री अनिल जायसवाल, कोषाध्यक्ष अंबरीश निगम, पूर्व अध्यक्ष मृदु मेहरोत्रा  रंजना केसरी, संगीता शाह, माया जायसवाल, पूनम जयसवाल, राजीव श्रीवास्तव, संदीप जायसवाल, निशा त्रिपाठी, धीरज सूरी, अनीता दुबे आदि ने उन्हें हार्दिक बधाई दी है।

Loading...

सर्वश्रेष्ठ गतिविधि संयोजक महिला सहभागिता का सम्मान प्राप्त करने के बाद रीता जायसवाल ने कहा कि यह पुरस्कार एवं सम्मान हमारी पूरी वाराणसी शाखा का है। सभी सदस्यों विशेषकर महिलाओं ने उनके साथ एकजुट होकर कार्य किया।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page