Connect with us

बलिया

सरोजनी सिंह की पुण्यतिथि पर किशोरियों को लगाया गया मुफ्त सर्वाइकल कैंसर रोधी टीका

Published

on

Loading...
Loading...

बलिया। रतसरकला ग्राम पंचायत की निवर्तमान प्रधान एवं भाजपा महिला मोर्चा की जिला सचिव स्मृति सिंह ने अपनी माता स्वर्गीय सरोजनी सिंह की 10वीं पुण्यतिथि पर शारदा सदन स्थित पैतृक आवास में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया।इस अवसर पर अक्सा एजुकेशनल एंड सोशल वेलफेयर सोसाइटी, रतसरकला के सहयोग से 9 से 14 वर्ष की किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाव हेतु एचपीवी (HPV) वैक्सीन निःशुल्क लगाई गई।

स्मृति सिंह की बहनें तृप्ति सिंह, दीप्ति सिंह एवं रतसर इंटर कॉलेज के प्रबंधक मुक्तानंद सिंह भी शिविर में उपस्थित रहे।स्मृति सिंह ने बताया कि देश में सर्वाइकल कैंसर तेजी से बढ़ता खतरा बन चुका है, जिससे हर साल 65 हजार से अधिक महिलाएं अपनी जान गंवा रही हैं।

Loading...

ऐसे में इस जानलेवा बीमारी से बचाव के लिए निःशुल्क टीकाकरण बेहद आवश्यक है। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में इसके प्रति जागरूकता की कमी पर चिंता जताई और लोगों से बालिकाओं का वैक्सीनेशन कराने की अपील की।

इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने स्वर्गीय सरोजनी सिंह के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। आयोजन में अमन, मदन , कमलेश, सुनील सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page