Connect with us

बलिया

संचारी और जल-जनित रोगों से बचाव को लेकर जनजागरूकता ज़रूरी: DM

Published

on

Loading...
Loading...

बलिया। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने कलेक्ट्रेट सभागार में संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान को लेकर अंतर्विभागीय बैठक की। उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया कि संचारी रोग, जल-जनित बीमारियों से बचाव, गर्भवती महिलाओं की देखभाल और स्वास्थ्य विभाग की प्रमुख जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित एक उपयोगी पुस्तिका तैयार कराई जाए। यह पुस्तिका आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, अध्यापकों, ग्राम प्रधानों, पंचायत सहायकों और सचिवों को वितरित की जाए ताकि वे लोगों को सरलता से जागरूक कर सकें।

जिलाधिकारी ने कहा कि अस्पताल आने वाले हर मरीज को भी इन रोगों के प्रति जागरूक किया जाए। प्रभावित गांवों में स्वास्थ्य शिविर लगाए जाएं और अभियान के अंतर्गत तहसील, निकाय और ब्लॉक स्तर पर बैठकों का समय से आयोजन कर संवेदीकरण सुनिश्चित किया जाए।

Loading...

उन्होंने निर्देश दिया कि 1 जुलाई को सुबह 9 बजे जनपद के सभी अस्पतालों में संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत गोष्ठी या कार्यक्रम आयोजित किए जाएं, जिनमें जनप्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किया जाए। जिला पंचायतीराज अधिकारी को ग्राम पंचायतों में इसी अभियान के तहत कार्यक्रम कराने और नोडल अधिकारियों की नियुक्ति के निर्देश दिए गए। सभी अधिशासी अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों के सभी वार्डों में अभियान से संबंधित कार्यक्रम कराएं।

इसके साथ ही नियमित टीकाकरण, विशेषकर मीज़ल्स व रूबेला के टीकों पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए।बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ओजस्वी राज, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. संजीव वर्मन सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। जिलाधिकारी ने यह भी स्पष्ट किया कि यदि अस्पताल संचालन में कोई समस्या हो, तो उसे तुरंत अवगत कराएं ताकि समाधान जल्द सुनिश्चित किया जा सके।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page