Connect with us

गाजीपुर

समाजसेवी विजय प्रकाश दुबे ने सुधा और खुशी के विवाह में बढ़ाया मदद का हाथ

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर (जयदेश)। समाज सेवा के क्षेत्र में अपनी एक अलग पहचान बनाने वाले वरिष्ठ समाजसेवी विजय प्रकाश दुबे ने एक बार फिर अपनी दरियादिली से समाज के सामने मानवता का उदाहरण पेश किया है। मूल रूप से यूपी के गाजीपुर निवासी और वर्तमान में तमिलनाडु के डिंडीगुल को अपनी कर्मभूमि बनाने वाले विजय प्रकाश दुबे ने दो बेटियों की शादी में आर्थिक सहयोग प्रदान किया है।

शादी की खुशियों में बने भागीदार
मिली जानकारी के अनुसार, विजय प्रकाश दुबे ने सुधा पांडेय और खुशी के विवाह के पावन अवसर पर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए 11,000 – 11,000 रुपये की आर्थिक सहायता राशि भेजी है। विजय प्रकाश दुबे का मानना है कि बेटियों की शादी में सहयोग करना न केवल पुण्य का काम है, बल्कि यह समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी भी है।

Loading...

क्षेत्र में हो रही सराहना
उनकी इस पहल की गाजीपुर से लेकर डिंडीगुल तक काफी सराहना हो रही है। लोगों का कहना है कि विजय प्रकाश दुबे जैसे लोग ही समाज में सकारात्मक बदलाव लाते हैं, जो दूर रहकर भी अपनी मिट्टी और अपने लोगों की खुशियों का ख्याल रखते हैं। “समाज सेवा ही मेरा लक्ष्य है। किसी बेटी के हाथ पीले होने में अगर मैं थोड़ा भी योगदान दे सकूं, तो यह मेरा सौभाग्य है।”

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page