Connect with us

अपराध

संदिग्ध परिस्थितयों में युवक की मौत, पत्नी ने जताई हत्या की आशंका

Published

on

Loading...
Loading...

सुल्तानपुर। रविवार को क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब एक युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में शव पाया गया। ग्रामीणों ने सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कराते हुए शव को पोटमार्टम के लिए भेजा है। मृतक की पत्नी ने हत्या की आशंका  जताते हुए थाने पर तहरीर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना गोसाइगंज थानाक्षेत्र के गोसाई का पुरवा गाँव की है। शौच के लिए निकले ग्रामीणों ने देखा कि युवक संदिग्ध अवस्था में सड़क किनारे पड़ा हुआ। इसकी सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने देखा तो युवक के सिर पर चोट का निशान पाया गया। पुलिस ने शव की शिनाख्त कराया तो पहचान द्वारिकागंज चौकी अंतर्गत महमूदपुर निवासी कुलदीप कुमार (35) वर्ष पुत्र राम करन के रुप में हुई। पुलिस ने परिजनों को सूचना देते हुए शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

Loading...

वहीं मृतक युवक की पत्नी पूजा ने थाने में तहरीर देते हुए बताया कि शनिवार रात 9 बजे किसी ने फोन करके पति को बुलाया था। रात में वह घर नहीं लौटे और सुबह उनकी मौत की सूचना मिली। पत्नी ने बताया कि सिर पर गंभीर चोट लगी है, जिससे लग रहा है उनकी हत्या की गई है। कुलदीप की मौत से उसके 7 वर्षीय पुत्र रियांश, 5 वर्षीय पुत्र प्रियांश व पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। गोसाईगंज थानाध्यक्ष धीरज कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page