Connect with us

गाजीपुर

श्रेया प्रजापति जिले में अव्वल, मेधावियों का हुआ सम्मान

Published

on

Loading...
Loading...

पूर्व विधायक उमाशंकर कुशवाहा व स्नातक MLC आशुतोष सिन्हा ने किया विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन

बिरनो (गाजीपुर)। बिरनो ब्लॉक के CPS पब्लिक स्कूल हरकरनपुर बिजौरा के प्रांगण में शनिवार को एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद परीक्षा 2025 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित पूर्व विधायक सदर उमाशंकर कुशवाहा, स्नातक MLC आशुतोष सिन्हा, समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष गोपाल यादव और वरिष्ठ नेता महेन्द्र चौहान ने मेधावियों को पुष्प गुच्छ, प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

श्रेया प्रजापति, जिन्होंने इंटरमीडिएट परीक्षा में पूरे जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया, और सृष्टि प्रजापति, जिन्होंने जिले में पांचवां स्थान हासिल किया, को मुख्य अतिथियों द्वारा विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

Advertisement

इसी क्रम में हाई स्कूल परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली लकी खरवार, द्वितीय स्थान पर रहीं रितु यादव, छात्रों में संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले सुजीत कुमार व अरुण प्रजापति, तथा द्वितीय स्थान पर रहे पवन मौर्य को भी सम्मानित किया गया।विद्यालय के टॉप परफॉर्मर शौर्य शर्मा को भी विशेष रूप से सराहा गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य पारस प्रजापति ने सभी आगंतुकों को अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य केवल परीक्षा में श्रेष्ठता नहीं, बल्कि छात्रों के समग्र विकास को सुनिश्चित करना है।

इस अवसर पर CPS पब्लिक स्कूल की प्रिंसिपल अर्चना राजेन्द्र मौर्या, डायरेक्टर लाल बहादुर प्रजापति, तथा बड़ी संख्या में अभिभावक एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
सम्मान समारोह में राजेन्द्र यादव, नगदू खरवार, यशवंत मौर्य, विजय यादव, धर्मेन्द्र यादव, शैलेंद्र प्रजापति, प्रमोद मौर्या, दीपक कुमार, रविंद्र कुमार, दिलीप कुमार, राहुल राजभर, चंद्रा मौर्या, मनसा प्रजापति सहित कई गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page