Connect with us

वाराणसी

श्री अग्रसेन जयंती के अवसर होंगे भव्य सफ्ताहव्यापी कार्यक्रम

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी| श्री काशी अग्रवाल समाज द्वारा श्री श्री 1008 महाराज अग्रसेन जयंती समारोह को भव्य एवं सफ्ताहव्यापी मनाने हेतु आयोजन समिति की बैठक अग्रवाल समाज कार्यालय में बुधवार को हुई। समाज के सभापति संतोष कुमार अग्रवाल की अध्यक्षता तथा प्रधानमंत्री संतोष अग्रवाल ‘कर्णघंटा’ की उपस्थिति में कार्यक्रम संयोजक नीरज अग्रवाल ने सफ्ताहभर होने वाले कार्यक्रमों की रुपरेखा तय की। जिसमें 26 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक समाज द्वारा संचालित संस्थाओं में विभिन्न कार्यक्रम एवं प्रतियोगितायें आयोजित होंगी। जिसमें श्री अग्रसेन जयंती के दिन 26 सितम्बर सोमवार को अग्रसेन मार्ग मैदागिन स्थित श्री अग्रसेन वाटिका में महाराज अग्रसेन की प्रतिमा पर माल्यार्पण प्रातः 9 बजे किया जायेगा। 27 सितम्बर मंगलवार को सारनाथ स्थित वृद्धआश्रम में खाद्य एवं अन्य सामग्री का वितरण प्रातः 9 बजे किया जायेगा। 28 सितम्बर बुधवार को चौखम्भा स्थित श्री अग्रसेन महाजनी महाविद्यालय इंटर कॉलेज में महाराज अग्रसेन के आदर्शो पर छात्राओं द्वारा परिचर्चा एवं शाम 8 बजे लक्ष्मीकुंड स्थित कुलदेवी श्री महालक्ष्मी देवी का श्रृंगार किया जायेगा। 29 सितम्बर गुरुवार को श्री अग्रसेन कन्या इंटर कॉलेज में चित्रकला प्रतियोगिता एवं स्वच्छता शपथ दिलाया जायेगा। 30 सितम्बर शुक्रवार को प्रातः 9 बजे श्री अग्रसेन कन्या पीजी कॉलेज के परमानंदपुर परिसर में महाराज अग्रसेन की प्रतिमा पर माल्यार्पण, वृक्षारोपण एवं संवाद का कार्यक्रम होंगे। 1 अक्टूबर शनिवार को सायं 7 बजे से डांडिया नाइट के कार्यक्रम का आयोजन मैरिज पॉइंट सिगरा मे किया जायेगा। अंतिम दिन 2 अक्टूबर रविवार को महाराज श्री अग्रसेन जी की शानदार एवं आकर्षक भव्य शोभायात्रा गोदौलिया से मैदागिन तक निकाली जायेगी। रात्रि में सांस्कृतिक एवं सम्मान कार्यक्रम भी आयोजित किये जायेंगे।
बैठक में सभापति संतोष कुमार अग्रवाल, प्रधानमंत्री संतोष अग्रवाल ‘कर्णघंटा’ मंत्री समाज राकेश जैन, कार्यक्रम सह संयोजक अग्रवाल महासभा चैरिटेबल ट्रस्ट महामंत्री आमोद अग्रवाल, जय श्री कृष्णा फाउंडेशन के संजीव अग्रवाल ‘रुद्रा’ सहित आयोजन समिति के सदस्य उपस्थित रहें।

Loading...
Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page