Connect with us

बलिया

शिक्षक प्रतीक राय के निधन पर उमड़ा शोक

Published

on

Loading...
Loading...

कंपोजिट विद्यालय पन्दह में दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए की प्रार्थना, शिक्षकों ने बताया शिक्षा जगत की अपूरणीय क्षति

सिकंदरपुर (बलिया)। शिक्षा क्षेत्र पन्दह अंतर्गत कंपोजिट विद्यालय पन्दह परिसर में शनिवार को कंपोजिट विद्यालय दादर में तैनात सहायक अध्यापक प्रतीक राय के असामयिक निधन पर शोक सभा आयोजित की गई। सभा में क्षेत्र के सैकड़ों शिक्षक, शिक्षिकाएं, शिक्षाकर्मी एवं स्थानीय गणमान्य लोगों ने नम आंखों से दिवंगत शिक्षक को श्रद्धांजलि अर्पित की।

शोक सभा में वक्ताओं ने कहा कि प्रतीक राय सरल, विनम्र और कर्तव्यनिष्ठ शिक्षक थे। विद्यार्थियों के प्रति उनका समर्पण, शिक्षा के प्रति उनकी निष्ठा तथा सहकर्मियों के साथ उनका सहयोगपूर्ण व्यवहार उन्हें सभी के बीच लोकप्रिय बनाता था। उनके असामयिक निधन से शिक्षा विभाग को अपूरणीय क्षति हुई है।

सभा में उपस्थित सभी शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। साथ ही ईश्वर से शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में धैर्य एवं संबल प्रदान करने की कामना की।

Advertisement

इस अवसर पर उपस्थित शिक्षकों ने कहा कि स्वर्गीय प्रतीक राय का योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा और उनका व्यक्तित्व आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बना रहेगा। शोक सभा के समापन पर सभी ने दिवंगत शिक्षक के प्रति अपनी भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page