Connect with us

जौनपुर

शाहगंज तहसील में नव-निर्मित लेखपाल संघ भवन का लोकार्पण

Published

on

Loading...
Loading...

विधायक रमेश सिंह और प्रदेश अध्यक्ष नीलेश रंजन राव ने किया उद्घाटन

जौनपुर। शाहगंज तहसील परिसर में सोमवार को नव-निर्मित लेखपाल संघ भवन का उद्घाटन एवं लोकार्पण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, लेखपाल संघ के पदाधिकारियों तथा कर्मचारियों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही।

फीता काटकर किया भवन का उद्घाटन

नव-निर्मित भवन का उद्घाटन शाहगंज विधायक रमेश सिंह तथा उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के प्रदेश अध्यक्ष नीलेश रंजन राव ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि नया भवन संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के साथ कर्मचारियों के हितों से जुड़े कार्यों के संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

संगठन की मजबूती पर दिया गया जोर

समारोह को संबोधित करते हुए प्रदेश महामंत्री राहुल पटेल, प्रदेश उपाध्यक्ष सुबोध सिंह, पूर्व तहसीलदार आशीष कुमार सिंह, लेखपाल संघ जौनपुर के जिलाध्यक्ष अनुराग सिंह तथा जिलामंत्री धनश्याम पटेल ने संगठन की एकजुटता बनाए रखने और कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए मिलकर कार्य करने का आह्वान किया।

Advertisement

प्रशासनिक अधिकारी भी रहे मौजूद

कार्यक्रम में उपजिलाधिकारी (पीसीएस) कुणाल गौरव, तहसीलदार सौरभ कुमार, राजस्व निरीक्षक संजय राय सहित कई प्रशासनिक अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

आयोजन लेखपाल संघ तहसील शाहगंज के अध्यक्ष इंजी. विकास सिंह तथा मंत्री विवेक सिंह के नेतृत्व में संपन्न हुआ। इस दौरान अतिथियों का माल्यार्पण एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर स्वागत किया गया।

संगठन की गतिविधियों को मिलेगी नई गति

समारोह के अंत में उपस्थित अतिथियों ने नव-निर्मित भवन को लेखपाल संघ की महत्वपूर्ण उपलब्धि बताते हुए विश्वास व्यक्त किया कि इससे संगठन की गतिविधियों को नई गति मिलेगी और कर्मचारियों के हितों के लिए अधिक प्रभावी ढंग से कार्य किया जा सकेगा।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page