Connect with us

अपराध

शातिर वाहन चोर चढ़ा लोहता पुलिस के हत्थे ,चोरी की मोटरसाइकिल हुई बरामद

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। लोहता पुलिस वाराणसी द्वारा वांछित अभियुक्त को चोरी के मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। पुलिस उपमहानिरीक्षक पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) व अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के निर्देशन में अपराध की रोकथाम एवं वाछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे। थानाध्यक्ष राजेश सिह थाना लोहता के कुशल नेतृत्व में थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु०अ०स० 002/2022 धारा 406 भादवि से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त मुनीर S/O शकील निवासी हरपालपुर थाना लोहता जनपद वाराणसी द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर छितौनी थाना लोहता वाराणसी गिरफ्तार किया गया तथा अभियुक्त के पास से चोरी की हुई हीरो मोटरसाइकिल की बरामदगी की गयी ।

Loading...

अभियुक्त मुनीर ने पूछने पर अपने जुर्म को स्वीकार करते हुए बताया कि मै मोटराइकिल लेकर मध्य प्रदेश चोरी की नियत से लेकर चला गया था। मुझे पता चला कि पुलिस मेरे घर पर बार बार दबीश दे रही है इसलिए मैं घर वापस इसी मोटरसाइकिल से आ रहा था कि छितौनी में पुलिस द्वारा मुझे पकड़ लिया गया।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page