Connect with us

वाराणसी

विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजनान्तर्गत विभिन्न प्रशिक्षण हेतु आवेदन आमंत्रित

Published

on

Loading...
Loading...

रिपोर्ट – प्रदीप कुमार

Loading...

वाराणसी। उ0प्र0 सरकार द्वारा संचालित विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजनान्तर्गत पंरपरागत कारीगरों के कौशल उन्नयन एवं उनके आजीविका के अवसरों के सुदृढीकरण के लिए संचालित विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजनान्तर्गत दर्जी ट्रेड को छोडकर अन्य सभी ट्रेड-बढई, लोहार, नाई, सुनार, हलवाई, राजमिस्त्री, धोबी ट्रेड से जुडे कारीगरों से ऑनलाइन आवेदन वेबसाइट https:// diupmsms.upsdc.gov.in एवं msme.up.gov.in पर आवेदन 09 सितम्बर तक आमंत्रित है। चयनोपरान्त 10 दिवसीय निःशुल्क प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूर्ण करने वाले लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र मानदेय एवं उन्नत टूलकिट उपलब्ध कराया जायेगा। उक्त योजनान्तर्गत एक परिवार से एक ही व्यक्ति प्रशिक्षण हेतु प्राप्त है। पूर्व में प्रशिक्षण प्राप्त व्यक्ति स्वयं या पति-पत्नी आवेदन न करें। प्रशिक्षित लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं जैसे प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के माध्यम से ऋण प्राप्त करने की सुविधा है। अधिक जानकारी हेतु कार्यालय उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र, लहरतारा, वाराणसी में उपस्थित होने का कष्ट करें।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page