Connect with us

चन्दौली

विवेकानंद सशक्तिकरण योजना : टैबलेट पाकर खिल उठे छात्रों के चेहरे

Published

on

Loading...
Loading...

चहनियां (चंदौली)। पंडित रामअधार जे. तिवारी कॉलेज ऑफ पॉलिटेक्निक में विवेकानंद सशक्तिकरण योजना के तहत छात्र-छात्राओं को टैबलेट वितरित किए गए। इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ. प्रदीप कुमार पांडेय (प्राचार्य, सकलडीहा पी.जी. कॉलेज) एवं विशिष्ट अतिथि डॉ. प्रमोद कुमार पांडेय (असिस्टेंट प्रोफेसर) ने मां सरस्वती के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

मुख्य अतिथि ने कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही यह योजना छात्रों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगी, जिससे उनके पठन-पाठन में नई तकनीक का सहयोग मिलेगा। उन्होंने छात्रों को इस योजना का पूर्ण लाभ उठाने की अपील की।

कॉलेज के प्रबंधक आनंद तिवारी सोनू ने लाभान्वित छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम के दौरान प्रिंसिपल परमात्मा वर्मा, रुद्रपूत पांडेय, प्रदीप तिवारी, नदीश तिवारी, अवधेश तिवारी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

इस टैबलेट वितरण कार्यक्रम से छात्र-छात्राओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला, जिससे उनके डिजिटल शिक्षा के प्रति रुचि बढ़ेगी और वे आधुनिक तकनीक के माध्यम से अपनी पढ़ाई को और बेहतर बना सकेंगे।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page