Connect with us

मऊ

विदेश भेजने के नाम पर हुयी ऑनलाइन ठगी, साइबर पुलिस ने दिलाये 50 हजार वापस

Published

on

Loading...
Loading...

मऊ। पुलिस अधीक्षक इलामारन के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत साइबर ठगी से जुड़े मामलों में कार्रवाई करते हुए थाना मुहम्मदाबाद की साइबर टीम ने अहम सफलता हासिल की है। विदेश भेजने का झांसा देकर आनलाइन माध्यम से की गई ठगी के एक मामले में पुलिस ने पीड़ितों की पूरी राशि वापस दिलाने में कामयाबी पाई है।

ग्राम हालिमाबाद थाना मुहम्मदाबाद जनपद मऊ के रहने वाले शाह फहद और फैसल शेख के खातों से 25-25 हजार रुपये की कुल 50 हजार रुपये की ठगी की गई थी। पुलिस टीम ने लगातार प्रयास कर दोनों पीड़ितों की पूरी रकम उनके खातों में वापस कराई।

Loading...

पीड़ितों ने पुलिस के इस कार्य के लिए उच्चाधिकारियों और मुहम्मदाबाद थाना की टीम का आभार जताया है। इस पूरे मामले से यह स्पष्ट होता है कि साइबर अपराध कभी भी किसी के साथ हो सकता है, लेकिन सतर्कता और जागरूकता से इससे बचा जा सकता है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page