Connect with us

मऊ

अवर अभियंता पर ठेकेदार ने लगाया रिश्वतखोरी का आरोप, डीएम से की शिकायत

Published

on

Loading...
Loading...

मऊ जनपद के दोहरीघाट नगर पंचायत में कार्य कर रहे ठेकेदार देवेंद्र कुमार पुत्र चुन्नीलाल ने अवर अभियंता (सिविल) मनोज कुमार सोनकर पर भ्रष्टाचार का गंभीर आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी मऊ प्रवीण मिश्रा को शिकायती पत्र सौंपा है। देवेंद्र कुमार का आरोप है कि मनोज कुमार सोनकर, जो नगर पालिका परिषद मऊ के साथ-साथ अतिरिक्त रूप से नगर पंचायत दोहरीघाट का भी प्रभार संभाल रहे हैं, कार्यों के मेजरमेंट के एवज में उनसे अवैध रूप से धन की मांग कर रहे हैं।

ठेकेदार का कहना है कि 30 मार्च 2025 को जब उन्होंने अपने कराए गए सिविल कार्य का मेजरमेंट करवाने की बात की, तो अभियंता ने उनसे अतिरिक्त पैसे की मांग की और ऐसा न करने पर भुगतान रोकने की धमकी दी।

Loading...

देवेंद्र कुमार का यह भी आरोप है कि जो ठेकेदार ज्यादा पैसे देते हैं, उनके कार्यों का मेजरमेंट बढ़ा-चढ़ाकर दिखाया जाता है, जबकि जो पैसा नहीं देते, उनके कार्यों में कटौती कर दी जाती है।

इसके अलावा, उन्होंने यह भी दावा किया है कि अभियंता मनोज कुमार सोनकर ने पिछले दो वर्षों में अपनी आमदनी से कहीं अधिक संपत्ति अर्जित की है, जो संदेह के घेरे में है। ठेकेदार ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग की है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page